IFS सुनील मिश्रा मूल विभाग भेजे गए, तिवारी पर्यावरण मंडल के नए सदस्य सचिव

Ads

IFS सुनील मिश्रा मूल विभाग भेजे गए, तिवारी पर्यावरण मंडल के नए सदस्य सचिव

  •  
  • Publish Date - January 18, 2019 / 01:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

रायपुर। राज्य शासन ने 1994 बैच के भारतीय वन सेवा के अफसर सुनील कुमार मिश्रा को मूल विभाग में भेज दिया है। वे पर्यावरण संरक्षण मंडल में सदस्य सचिव के पद पर थे। उनके स्थान पर पर्यावरण संरक्षण मंडल के मुख्य अभियंता आर पी तिवारी को मंडल का नया सदस्य सचिव बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद वन सेवा के अफसरों को मूल विभाग में वापस भेजा जा रहा है। इसी कड़ी में सुनील मिश्रा को वापस भेजा गया है। सुनील मिश्रा सीएसआईडीसी में पांच साल पांच महीने रहने के बाद सितंबर 2018 में पर्यावरण संरक्षण मंडल भेजे गए थे। उस वक्त सूबे के सबसे ताकतवर अफसर रहे अमन सिंह इस बोर्ड के चेयरमैन हैं। जाहिर है कि कि वे अमन सिंह के गुड बुक में थे, लेकिन नई सरकार आने के बाद उन्हें मूल विभाग में वापस भेजने के पीछे इसे बड़ा कारण माना जा रहा है।

 

देखिए आदेश