बिहार में कोविड-19 के मामले 2.5 लाख के पार, मृतक संख्या बढ़कर 1,379 हुई

Ads

बिहार में कोविड-19 के मामले 2.5 लाख के पार, मृतक संख्या बढ़कर 1,379 हुई

  •  
  • Publish Date - December 26, 2020 / 03:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

पटना, 26 दिसंबर (भाषा) बिहार में शनिवार को कोविड-19 के 474 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 2,50,449 मामले हो गए। वहीं, छह और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या 1,379 हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों में 196 पटना से, मुजफ्फरपुर से 28, और सीतामढ़ी से 20 हैं।

बिहार में 5,085 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 2,43,985 रोग से उबर चुके हैं जिनमें से 730 लोग बीते 24 घंटे में ठीक हुए।

राज्य में अब तक 1.77 करोड़ नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई है।

भाषा शुभांशि मनीषा

मनीषा