बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई, वहशी दरिंदे ने ले रखी थी बहन के घर पनाह

Ads

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई, वहशी दरिंदे ने ले रखी थी बहन के घर पनाह

  •  
  • Publish Date - October 28, 2020 / 03:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:28 PM IST

मथुरा, 28 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में जमुनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं उसकी हत्या कर देने के आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया है। इस संबंध में मंगलवार की शाम आरोपी के खिलाफ कार्रवाई पत्र पर अमल किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, 31 अगस्त की रात को आरोपी बनवारी अपने ही गांव की आठ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था और गांव के बाहर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें- राहत की खबर: देश में दो-तीन राज्यों को छोड़कर कोविड-19 के मामलों मे…

उन्होंने बताया कि बच्ची का शव दूसरे दिन एक गड्ढे में पड़ा मिला था। इस मामले में एक चश्मदीद ने बनवारी को बीती शाम उक्त बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखा था।

डॉ.ग्रोवर ने बताया कि यह जानकारी सामने आते ही बनवारी गांव से फरार हो गया। जब कई दिन तक उसका पता ना चल सका तो पुलिस ने उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को कोर्ट ने दी बड़ी राहत, मानहानि के मामले में अदालत मे…

उन्होंने बताया कि इस बीच, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने गांव के निकट के एक गांव में बहन के यहां छिपा हुआ है, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इन समय वह जिला कारागार में बंद है।

उन्होंने बताया कि आरोपी बनवारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है और इस संबंध में संबंधित प्रपत्र को जेल में ही अमल करा दिया गए हैं।