भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी संगठन में संभावित बदलाव के बीच सीएम शिवराज रातापानी के जंगल में एकांतवास पर चले गए है। प्रदेश सरकार या फिर संगठन से लेकर खुद से जुड़े भी कोई भी बड़े फैसले लेने हो तब सीएम शिवराज इसी तरह एकांत वास में जाते है।
यह भी पढ़ें – टीवी-अखबार या सोशल मीडिया में दिखे तो निपटेंगे पुलिस वाले, डीजी का फरमान
सीएम शिवराज के एकांत वास में जाने के बाद प्रदेश सरकार और संगठन में फिर बदलाव की खबरों को बल मिला है। आपको यह भी बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश भाजपा में फेरबदल को लेकर कई तरह की हवाएं राजनीतिक गलियारों में घूम रही है। और जैसा कि माना जाता है कि शिवराज सिंह चैहान बड़े फैसले लेने से पहले एकांतवास पसंद करते है। इसीलिए एक बार फिर प्रदेश भाजपा में बदलावों के कयास लगाए जा रहे है।
वेब डेस्क, IBC24