(Stock Market News Today/Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Stock Market News Today: आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के संकेत नहीं दिख रहे हैं। सुबह करीब 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 0.02% की मामूली बढ़त के साथ 22,835.50 पर कारोबार कर रहा था। जानकारों के मुताबिक छह महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में कुछ समय तक कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। भारतीय शेयर बाजार (Stock Market News Today) में लगातार आठवें सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में आज कई शेयर निवेशकों के खास फोकस में रहेंगे।
आज JSW Cement फोकस में रहेगा। कंपनी के बोर्ड ने शिवा सीमेंट के JSW Cement में विलय की योजना को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य एक साझा सीमेंट प्लेटफॉर्म तैयार करना है। वहीं Tata Steel ने T Steel Holdings में 393.51 करोड़ इक्विटी शेयर (Stock Market News Today) खरीदे हैं। इस सौदे की कुल कीमत करीब 340 मिलियन डॉलर यानी 3,260.32 करोड़ रुपये है। Avalon Technologies में प्रमोटर ग्रुप 6% तक हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकता है। प्रस्तावित सौदे का आकार करीब 861.9 करोड़ रुपये बताया गया है।
Power Mech Projects को अदाणी ग्रुप के 2×600 MW मॉक्सी पावर जनरेशन तूतीकोरिन प्लांट के संचालन और रखरखाव के लिए 549.37 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। Ganesh Benzoplast ने अपने लिक्विड स्टोरेज टैंक और रेलवे नेटवर्क कारोबार को सिस्टर्निना लॉजिस्टिक्स को 1,154 करोड़ रुपये में बेचने का समझौता किया है। वहीं KSB को डंगोटे प्रोजेक्ट्स से बॉयलर फीड पंप पैकेज की सप्लाई के लिए 118 करोड़ रुपये तक का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है।
Endurance Technologies की इटली स्थित सब्सिडियरी ने जर्मनी की Stofferle Automotive और Stofferle GmbH में बाकी 32% हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौते में संशोधन किया है। यह सौदा 18 मिलियन यूरो का है। Britannia Industries ने एन वेंकटरमन को 1 अक्टूबर से डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनाने की मंजूरी दी है। वहीं SBI Funds Management में इंदरजीत घुलियानी के रिटायरमेंट के बाद अमोल जोशी को नया CFO नियुक्त किया गया है।
NLC India और NALCO बराबर हिस्सेदारी वाला संयुक्त उपक्रम बनाएंगे। इसका लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से 1,080 MW का कैप्टिव पावर प्लांट विकसित करना और रिन्यूएबल एनर्जी (Stock Market News Today) के लिए लंबे समय के PPA विकल्प तलाशना है। वहीं, दूसरी ओर Ramco Cements ने जयंतिपुरम प्लांट में डी-बॉटलनेकिंग पूरी कर ली है। इससे क्लिंकर क्षमता 4.61 से बढ़कर 5.62 MTPA और सीमेंट ग्राइंडिंग क्षमता 3.65 से बढ़कर 4.38 MTPA हो गई है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।