उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गंगा में स्नान करने के दौरान दो लोगों के डूबने की आशंका
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गंगा में स्नान करने के दौरान दो लोगों के डूबने की आशंका
बुलंदशहर (उप्र), 30 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गंगा में स्नान करने के दौरान दिल्ली के एक परिवार के दो लोग लापता हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक एक परिवार के चार सदस्य नदी में स्नान करने के दौरान तेज बहाव में बह गए। हालांकि बाजार घाट पर मौजूद गोताखोरों ने उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर दो सदस्यों को बचा लिया। पुलिस ने बताया कि प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की बाढ़ पलाटून डिविजन के जवान गोताखोरों के साथ मिलकर दोनों लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
भाषा
रवि कांत Ravikant पवनेश
पवनेश

Facebook


