विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर इन कांग्रेस प्रवक्ताओं को सौंपी गई मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी, देखिए नाम

विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर इन कांग्रेस प्रवक्ताओं को सौंपी गई मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी, देखिए नाम

विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर इन कांग्रेस प्रवक्ताओं को सौंपी गई मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी, देखिए नाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: May 24, 2020 3:38 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी विधानसभा उपचुनाव हेतु कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं को निम्नलिखित चुनाव क्षेत्रों में मीडिया प्रबंधन हेतु दायित्व दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  राज्य सरकार ने दी ढील, इन 3 जिलों को छोड़कर बिना पास के आवागमन कर स…

भूपेन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष को सांची एवं सुरखी, सैय्यद जाफर उपाध्यक्ष को अनूपपुर, अभय दुबे उपाध्यक्ष को आगर एवं हाटपीपल्या, नरेंन्द्र सलूजा अध्यक्षीय मीडिया समन्वयक सांवेर, सुआसरा तथा बदनावर और केके मिश्रा को ग्वालियर संभाग की सीटों पर जिम्मेदारी मिली है।

ये भी पढ़ें: गोवा में फँसे सुकमा के 169 मज़दूरों के लिए मंत्री लखमा ने भेजी बसें…

वहीं के के मिश्रा के साथ प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा, राम पांडे एवं रवि सक्सेना को सहयोग के लिए शामिल किया गया है। ये पदाधिकारी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत समस्त प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रनिक मीडिया से संपर्क में रहेंगे एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं से संपर्क में रहेंगे। स्थानीय स्तर पर प्रेस कान्फ्रेंस, वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से संपर्क बनायेंगे। कांग्रेस पार्टी द्वारा माईक्रो मेनेजमेंट किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का दिग्विजय पर पलटवार, बोले ‘जब सगे भाई ब…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com