उज्जैन में बढ़े मरीज, 7 नए मरीज मिले, जिले में 25 पहुंची कोरोना पॉ​जिटिव की संख्या

उज्जैन में बढ़े मरीज, 7 नए मरीज मिले, जिले में 25 पहुंची कोरोना पॉ​जिटिव की संख्या

उज्जैन में बढ़े मरीज, 7 नए मरीज मिले, जिले में 25 पहुंची कोरोना पॉ​जिटिव की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: April 13, 2020 8:30 am IST

उज्जैन। मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर जारी है, उज्जैन जिले में कोरोना वायरस के 7 नए मरीज मिले हैं, उज्जैन में अब तक एक दिन में सबसे अधिक मरीज मिलने का यह मामला है। ज्यादातर मरीज कंटेन्मेंट इलाकों के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: अंबिकापुर में भी तैयार किया जा रहा कोविड 19 अस्पताल, मेडिकल कॉलेज क…

इसके साथ ही अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25 हो गई है, बता दें कि यहां अभी तक 5 मरीजों की मौत भी हो चुकी है, ज​बकि 4 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। CMHO अनुसुइया गवली ने इस खबर की पुष्टि की है ।

ये भी पढ़ें: सब्जी बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, सीएम की अपील के बाद …

बता दें कि आज ही इंदौर में 22 नए मरीज मिलें हैं, वहीं होशंगाबाद में भी 5 नए मरीज मिले हैं,​ जिनके बाद मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 606 हो गया है। वहीं प्रदेश में अब तक 46 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 मरीज ठीक हुए हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर में फिर बढ़े 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 11 सौ सेंपल भेजे गए द…

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com