कल जगदलपुर एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ads

कल जगदलपुर एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  •  
  • Publish Date - April 13, 2018 / 02:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

जगदलपुर। नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर कल बस्तर पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदलपुर में नवनिर्मित एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। 14 तारीख को पी एम नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचेंगे। शनिवार रायपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री सुबह ही विशेष विमान में सवार होकर जगदलपुर पहुचेंगे जहाँ वे नव निर्मित एयरपोर्ट का शुभारंभ कर सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से बीजापुर जिले के जांगला के लिए उड़ान भरेंगे।

यह भी पढ़ें – पीएम करेंगे सविता के ऑटो में सवारी, जानिए क्या है खासियत

नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे को देखते हुए संभाग में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है साथ ही एयरपोर्ट जहां पी एम विशेष विमान से उतरेंगे और एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे जिसे सुरक्षा के लिहाज से आज से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया है। जिला बल, सीआरपीएफ, डीआरजी के जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है साथ ही सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी और एनएसजी के जवानों ने खुद संभाल ली है।

 

वेब डेस्क, IBC24