फ़िल्मी स्टाइल से बाल सुधार गृह के 5 बंदी हुए फरार,कर्मचारियों की लापरवाही आई सामने
फ़िल्मी स्टाइल से बाल सुधार गृह के 5 बंदी हुए फरार,कर्मचारियों की लापरवाही आई सामने
मुरैना। बाल सुधार गृह की सुरक्षा में आज एक बार फिर लापरवाही सामने आई है। जिसके चलते सोमवार मंगल वार की मध्य रात्रि 5 विचाराधीन नाबालिग बंदी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये पांचो विचारधीन कैदी बाथरूम की दीवार तोड़कर फरार हो गए हैं। सुरक्षा में तैनात संतरी इस घट्ना से बेखर है। जानकारी के अनुसार ये पांचो आरोपी संगीन अपराधों के आरोप में बाल सुधार गृह में बंद थे। जिनमे 3 हत्या के आरोपी है , एक लूट और एक बलात्कार के मामले बंद था।
ये भी पढ़ें –ईशा की शादी का पहला कार्ड देने,बप्पा के दरबार सिद्धिविनायक पहुंचा अंबानी परिवार
बाल सुधार गृह के अन्य विचाराधीन नाबालिग बंदियों ने दबी जवान में बताया कि आरोपी पिछले तीन दिन से गड्डा खोदने का काम कर रहे थे , और सुधार गृह के जिम्मेदार कर्मचारी इस सब से तीन दिन से बेखर है , परिणाम आज रात्रि तीन बजे आरोपी नाबालिगों के फरार होने की जानकारी प्रबंधन को गई , तब लगातार पुलिस अधिकारी मय बल के फरार आरोपियों की तलाश कर रहे है लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


