पांचवीं बटालियन के जवान ने किया नशे में फायरिंग

पांचवीं बटालियन के जवान ने किया नशे में फायरिंग

पांचवीं बटालियन के जवान ने किया नशे में फायरिंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: February 14, 2018 7:49 am IST

जवानों को गन दी जाती है सुरक्षा के लिए लेकिन जब ये जवान ही इस गन का दुरूपयोग करने लगे तो फिर आप क्या कर सकते हैं कल देर शाम एक जवान ने  ऐसी ही घटना को अंजाम दिया  बताया जा रहा है कि  रायपुर के नयी राजधानी में  नशे में धुत्त एक जवान ने अपने सर्विस गन से फायरिंग कर दी फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी.

ये भी पढ़े – बिलासपुर आईजी ने महिलाओं की मदद में उठाये खास कदम

 

 अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पांचवीं बटालियन में पदस्थ जवान रूपेश कुमार की राजिम मेले में ड्यूटी लगी थी। कल देर शाम राजिम मेले से ड्यूटी खत्म होने के बाद  वह घर लौट रहा था उसी बीच रास्ते में रूपेश ने जमकर शराब पी ली। नशे की हालत में ही जवान नयी राजधानी के पास बाइक सहित गिर गया जिसे देखकरलोगों ने उसकी मदद करने के उद्देश्य से पास जाने की कोशिश की तो जवान ने इसी बीच अपने सर्विस पिस्टल से गोली दागना शुरू कर दिया इस वजह से आस पास हड़कंप मच  गयी। और उसके  बाद  लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद नशे में पड़े जवान को उठाकर लाया गया।पुलिस अधिकारियों ने भी इस घटना की पुष्टि की है। जवान पांचवी बटालियन का है। 

 

 वेब टीम IBC24


लेखक के बारे में