ज्वेलरी शॉप, बैंक में कैमरे के सामने मास्क हटाकर दिखाना होगा चेहरा, विरोध करने पर दर्ज होगी FIR

Ads

ज्वेलरी शॉप, बैंक में कैमरे के सामने मास्क हटाकर दिखाना होगा चेहरा, विरोध करने पर दर्ज होगी FIR

  •  
  • Publish Date - June 10, 2020 / 03:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। अनलॉक-1 खुलने के आदेश और लोगों के मास्क लगाने से पुलिस ने अपराध बढ़ने के संकेत दिए हैं। चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं की आशंका के चलते कलेक्टर ने नया आदेश जारी किया है।

पढ़ें- रतलाम में 13 बाबाओं सहित 24 संक्रमित मिले, इंदौर में 51 और नीमच में 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए

अब से ज्वैलरी शॉप, वित्तीय संस्थान, बैंक में मास्क हटाकर कैमरे में एक बार फेस दिखाना जरुरी होगा। इसका विरोध करने पर FIR दर्ज की जाएगी। कैमरे के सामने मास्कर हटाने बाद फिर से मास्क लगा सकते हैं।

पढ़ें- कुएं की दीवार धसकने से 4 मजदूर दबे, रात से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

चोरी, लूट और डकैती की आशंका के खतरे को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। अनलॉक 1 में अपराध बढ़ने के संकेत मिले हैं। कलेक्टर ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

पढ़ें- मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9 हजार 759, स्वस्थ हुए 6…

पुलिस अधिकारियों से मिली अनुशंसा के बाद अब ये आदेश दिए गए हैं। जारी आदेश दो माह तक प्रभावी रहेगा।