कोचिंग में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, सरकारी कर्मचारी है आरोपी

कोचिंग में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, सरकारी कर्मचारी है आरोपी

कोचिंग में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, सरकारी कर्मचारी है आरोपी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: September 11, 2017 12:00 pm IST

 

रायगढ़। प्रदेशभर में जिस्मफरोशी के गोरखधंधे ने अपने पैर पसार रखे है। कहीं स्पा सेंटर में तो कहीं मसाज पार्लर की आड़ में लोग इस घिनोने धंधे को अपना रहे है। लेकिन इन सब से परे जो मामला उजागर हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए। दरअसल मामला रायगढ़ के जूट मिल चैकी क्षेत्र का है जहां सावित्री नगर काॅलोनी में कोचिंग सेंटर के नाम पर सैक्स रैकेट चल रहा था। जब पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तो पुलिस सहित सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके से संचालक समेत एक युवक और दो युवलियों को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया। 

चुकि यह कोचिंग सेंटर रियायशी काॅलोनी में संचालित हो रहा था इसलिए किसी को इस बात का शक नहीं था कि यहां इस तरह का गलत काम हो सकता है। संचालक सुबह 8 बजे से दोपहर के 1 बजे तक तो कोचिंग में बच्चों को पढ़ाने का काम करता और उसके बाद वहां लड़के-लड़कियों की अलग ही पढ़ाई शुरू होती जिसमें शहर के रईसजादे अपनी हवस की प्यास बुझाने के लिए आते थे। 

यहीं नहीं जब पुलिस ने छापा मारा तो कोचिंग के नाम पर धंधा करने वाले संचालक ने धौस देते हुए पुलिस को धमकाने की कोशिश की साथ ही अपने कृषि विभाग में आरईओ के पद पर होने की धमकी देते हुए पुलिस की बात किसी अधिकारी से करवाई लेकिन जब पुलिस ने इसकी सच्चाई उस अधिकारी को बताई तो उसने फोन काट दिया और संचालक को गिरफ्तार कर लिया। 


लेखक के बारे में