जितेंद्र अवस्थी कांग्रेस से छह सालों के लिए निष्कासित, पार्टी विरोधी कार्य का आरोप
जितेंद्र अवस्थी कांग्रेस से छह सालों के लिए निष्कासित, पार्टी विरोधी कार्य का आरोप
जबलपुर। कांग्रेस में रहकर, कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ाने वाले जबलपुर के कांग्रेस नेता जितेन्द्र अवस्थी पर पार्टी संगठन ने कार्रवाई की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने जितेन्द्र अवस्थी को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जितेन्द्र अवस्थी ने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए, बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी।
पढ़ें-दिग्विजय के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के पर्यवेक्षक पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा
अवस्थी ने विधानसभा चुनाव में अपना नामांकन स्वीकार ना होने पर राज्य निर्वाचन आयोग के साथ विधायक संजय यादव को भी पक्षकार बनाया था और उनका चुनाव शून्य घोषित करने की मांग की थी। हाल ही में जितेन्द्र अवस्थी की चुनाव याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट ने विधायक संजय यादव के खिलाफ नोटिस भी जारी किया है।
पढ़ें- टिकट मंथन को लेकर हुई भाजपा की बैठक, नेताओं ने पेश की परिजनों की दा…
ऐसे में पार्टी संगठन ने जितेन्द्र अवस्थी को पार्टी के खिलाफ काम करने और अनुशासनहीनता का दोषी माना है। जिसके चलते उन्हें 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि जितेन्द्र अवस्थी अब भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हैं। अवस्थी का कहना है कि हाईकोर्ट में याचिका दायर करना उनका संवैधानिक अधिकार है और जिसके कारण करना पड़ा। उनका पार्टी के निष्कासन रद्द किया जाना चाहिए।

Facebook


