शिवराज के टाइगर जिंदा है और ईंट से ईंट बजा दूंगा जैसे बयानों पर जीतू पटवारी ने ली चुटकी,कहा-योग और ध्यान लगाने की जरुरत
शिवराज के टाइगर जिंदा है और ईंट से ईंट बजा दूंगा जैसे बयानों पर जीतू पटवारी ने ली चुटकी,कहा-योग और ध्यान लगाने की जरुरत
भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी नेताओं के बीच जुबानी लड़ाई का दौर बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा और युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बयानों को लेकर योग और ध्यान करने की नसीहत दी है। शिवराज के टाइगर जिन्दा है और ईंट से ईंट बजा दूंगा जैसे बयानों पर पलटवार करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि- शिवराज सिंह में नकारात्मक्ता ज्यादा है।
जब सरकार के मात्र कुछ दिन बचे हैं, तब ये घोषणाएं की जा रही। जबकि, पांच साल तक कुछ नहीं किया। ये वोट लेने के लिए की गई घोषणाएं हैं। #Budget2019 pic.twitter.com/lOmdasgL1O
— Jitu Patwari (@jitupatwari) February 1, 2019
इसलिए वो ऐसे बयान देकर मध्यप्रदेश और खुद की मर्यादा गिरा रहे हैं। ऐसे बयान गली मौहल्ले के कार्यकर्ता देते हैं। जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नसीहत देते हुए ये भी कहा कि उन्हें ध्यान और योग करने की ज़रुरत है।

Facebook


