23 जुलाई से जोगी कांग्रेस का खेत चलो अभियान, बसपा के गठबंधन पर बोले जोगी- जो होगा देखा जाएगा

Ads

23 जुलाई से जोगी कांग्रेस का खेत चलो अभियान, बसपा के गठबंधन पर बोले जोगी- जो होगा देखा जाएगा

  •  
  • Publish Date - July 21, 2018 / 10:42 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ 23 जुलाई से खेत चलो अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता खेतों में किसान के साथ काम करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने साथ पार्टी का चुनाव चिन्ह ले जाएंगे। इस अभियान का समापन 29 जुलाई को हरेली के मौके पर होगा।

पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस अभियान के तहत वे 23 जुलाई को मुजगहन में किसान के साथ खेत में काम करेंगे। जबक्कि अमित जोगी बिलासपुर में किसानों के साथ काम करेंगे।

यह भी पढ़ें : शिवराज ने साधा निशाना- विपक्ष अभी भी गुलामी वाली मानसिकता में जकड़ा हुआ, अजय सिंह ने ये कहा

जोगी ने कहा कि हर विधानसभा में मेरी एक सभा होगीबसपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी 90 सीटों पर लड़ेंगेभविष्य में क्या होगा वह देखा जागा। जोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही वे 4 आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। पहला आदेश किसानों को 2500 रुपए समर्थन मूल्य और कर्जा माफ करना होगा।

दूसरे आदेश के बारे में उन्होंने बताया कि यह प्रदेश के नौजवानों को सरकारी नौकरियों में 100% और शेष नौकरियों में 90 फीसदी आरक्षण देना होगा। जबकि तीसरा आदेश पूर्ण शराबबंदी लागू करना और चौथा आदेश एसजीएसटी और आबकारी टैक्स आधा करने का होगा।

वेब डेस्क, IBC24