Ayodhya Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन.. थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर, SIT ने सरकार को सौंपी थी रिपोर्ट

Ads

Ayodhya Ram Mandir Donation Case FIR Registered: Meta Description (20 शब्द) अयोध्या राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज, एसआईटी रिपोर्ट के बाद जांच तेज हुई।

  • Reported By: Apurva Pathak

    ,
  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 07:50 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 08:02 PM IST

Ram Mandir Chanda Chori Case|| Image- ANI File

HIGHLIGHTS
  • कथित चढ़ावा चोरी मामले में एफआईआर दर्ज।
  • एसआईटी ने सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपी।
  • आरोपियों के नामों पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं।

अयोध्या: धर्मनगरी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दावा किया है कि, कथित चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है। (Ayodhya Ram Mandir Donation Case FIR Registered) हालाँकि एफआईआर में किन लोगों के नाम शामिल है, यह साफ नहीं है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

वही दो दिन पहले एसआईटी ने उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी जाँच रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि, राज्य की योगी सरकार इस मामले में कोई बड़ा फैसला ले सकती है। जानकारी के मुताबिक़ श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर अयोध्या में एफआईआर दर्ज की गई है। यह प्राथिमिकी भारतीय न्याय संहिता की धारा 306, 316(5), 317(4) ,317(5), 61 और 3(5) के तहत पंजीबद्ध की गई है।

आमदनी, खर्च, दान की जानकारी देने से इंकार

अयोध्या में स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में हुए कथित घोटाले की जांच के बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच का हवाला देते हुए ट्रस्ट की आमदनी, खर्च, दान और बैंक खातों समेत संबंधित जानकारी देने से इनकार कर दिया है। (Ayodhya Ram Mandir Donation Case FIR Registered) चंपत राय ने जानकारी देने से ऐसे समय में मना किया है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रजनीश सिंह की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में दी गई शिकायत को जरूरी कार्रवाई के लिए अयोध्या जिला प्रशासन को भेजा गया।

क्या है मामला?

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विशु राजा को 23 जून को लिखे पत्र में अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था) इंद्रकांत द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने शिकायत में मांगी गई जानकारी के लिए राय से संपर्क किया था। पत्र के मुताबिक राय ने उन्हें बताया है कि कथित चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच अभी जारी है और एसआईटी सभी जरूरी जानकारियां इकट्ठा कर रही है। द्विवेदी ने बताया कि राय ने कहा है कि मामले में जारी जांच को देखते हुए वांछित जानकारी नहीं दी जा सकती।

भाजपा नेता रजनीश सिंह ने पीएमओ में दर्ज करवाई थी शिकायत

भाजपा नेता रजनीश सिंह ने 12 जून को पीएमओ में दर्ज करायी गयी शिकायत में मांग की थी कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को निर्देश दिया जाए कि वह अपने गठन की शुरुआत से लेकर अब तक के अपने सभी वित्तीय और संपत्ति संबंधी विवरण सार्वजनिक करे। (Ayodhya Ram Mandir Donation Case FIR Registered) इस सप्ताह की शुरुआत में पीएमओ द्वारा भेजी गई इस शिकायत में कई जानकारियों को सार्वजनिक करने की मांग की गई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

एसआईटी ने सौंपी थी रिपोर्ट

अयोध्या तीर्थ क्षेत्र में कथित दान प्रकरण की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी थी। एसआईटी के प्रमुख सदस्य एवं लखनऊ मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को टीम के अन्य दो सदस्यों के साथ अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को यह प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी थी। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बताया था कि यह प्रारंभिक प्रतिवेदन है। इस रिपोर्ट के आधार पर अब सरकार की ओर से एक्शन शुरू हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

होर्मुज़ के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी

मेघालय: ईडी ने विकास निधि से जुड़े धन शोधन मामले में 40 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की

महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया

पैरा एथलीट प्रणव और अजीत को एशियाई पैरा खेलों से पहले विदेश में ट्रेनिंग के लिए टॉप्स से मदद

पद्म पुरस्कार समारोह में ‘व्हीलचेयर’ से जुड़े वीडियो पर अलका याग्निक ने कहा, ‘मैं बस थक गई थी’

मध्यप्रदेश-राजस्थान नेटवर्क से जुड़ी अवैध शराब इकाई का खुलासा, एक गिरफ्तार

Q1. राम मंदिर चढ़ावा मामले में क्या कार्रवाई हुई है?

उत्तर: कथित चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Q2. एसआईटी की भूमिका क्या रही?

उत्तर: एसआईटी ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है।

Q3. क्या एफआईआर में आरोपियों के नाम सार्वजनिक हुए हैं?

उत्तर: नहीं, फिलहाल एफआईआर में शामिल नामों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।