जोगी वेंटिलेटर से बाहर,जताया आभार-पहाड़ों का सफ़र है,शीशे का बदन है ठीक हो रहा हूँ,दुआओं का असर है

जोगी वेंटिलेटर से बाहर,जताया आभार-पहाड़ों का सफ़र है,शीशे का बदन है ठीक हो रहा हूँ,दुआओं का असर है

जोगी वेंटिलेटर से बाहर,जताया आभार-पहाड़ों का सफ़र है,शीशे का बदन है ठीक हो रहा हूँ,दुआओं का असर है
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: May 31, 2018 10:16 am IST

रायपुर/नई दिल्ली। जनता कांग्रेस के प्रमुख अजीत जोगी के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पत्नी डॉ रेणु जोगी, पुत्र और पुत्रवधू से मुलाकात भी की। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से बाहर निकाल लिया गया है। 

जोगी के निजी चिकित्सक डॉ रमन जोगी ने बताया कि गुरूवार को दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर वेंटिलेटर-सपोर्ट से हटा दिया गया है। वे पूरी तरह से बिना किसी इन्वेसिव सहायता के ख़ुद से साँस ले रहे हैं। उनका ब्लड प्रेशर, हॉर्ट रेट, ऑक्सिजन सैचुरेशन, रेस्प्रिटॉरी रेट, यूरिन आउट्पुट सभी शारीरिक प्रक्रियाँ पूरी तरह से नोर्मल है।  

ये भी पढ़ें- कैराना में राजद 60,000 मतों से आगे, पालघर में भाजपा बढ़त पर

डॉ नरेश त्रेहन और डॉ यतिन मेहता के चिकित्सीय दल ने जोगी को विगत दो महीनों से हो रहे संक्रमण का प्राथमिक कारण का चिन्हांकन करके उसका उपचार भी प्रारम्भ कर दिया है। इस से भविष्य में संक्रमण की सम्भावनाओं पर रोक लग सकेगी।

सूक्ष्मता से चिकित्सीय निगरानी बनाए रखने के उद्देश से उनको ICU के नेगेटिव प्रेशर रूम में एकांत में रखने का निर्णय लिया है। अतः अगले कुछ दिनों तक वे किसी से मिल नहीं सकेंगे। वेंटिलेटर से हटने के बाद जोगी से उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर रेणु जोगी, उनके पुत्र अमित जोगी और पुत्र-वधु ऋचा जोगी ने मुलाक़ात की। उन्होंने अपने शुभचिंतकों को उनकी शुभकामनाओं के लिए इन पंक्तियों पहाड़ों का सफ़र है, शीशे का बदन है ठीक हो रहा हूँ, आपकी दुआओं का असर है के साथ धन्यवाद दिया।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में