IBC24Jansamvad: अपने कार्यालय की हेड कुर्सी पर नहीं बैठते ज्योतिरादित्य सिंधिया, IBC24 के मंच पर किया सनसनीखेज खुलासा

Ads

IBC24Jansamvad: अपने कार्यालय की हेड कुर्सी पर नहीं बैठते ज्योतिरादित्य सिंधिया, IBC24 के मंच पर किया सनसनीखेज खुलासा

  •  
  • Publish Date - April 16, 2023 / 03:40 PM IST,
    Updated On - April 16, 2023 / 06:06 PM IST

ग्वालियर। #IBC24Jansamvad मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में आईबीसी 24 का खास कार्यक्रम #IBC24Jansamvad कार्यक्रम जारी है। इस कार्यक्रम में भाजपा-कांग्रेस सहित कई पार्टियों के अलग-अलग नेता शिरकत कर रहे हैं। #IBC24Jansamvad कार्यक्रम के जरिए हम मध्यप्रदेश के नेताओं से जनता से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं। हमारे कार्यक्रम के दूसरे सेशन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सनसनीखेज खुलासा किया है। सिंधिया ने बताया कि वह अपने कार्यालय की हेड कुर्सी पर नहीं बैठते। उन्होंने कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और नेताओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो पार्टी स्वयं हवा हवाई हो वो बातें भी हवा हवाई करते हों, जिस पार्टी का जनाधार खत्म हो रहा है, उन्हें अंगूर खट्टे ही नजर आएंगे। भाजपा को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा मेरे लिए मेरा अपना घर है, मेरी दादी जनसंघ से जुड़ी और भाजपा की संस्थापक रहीं।

#IBC24Jansamvad ज्योतिरादित्य सिंधिया से संवाद की बड़ी बातें

  • हमारे पूर्वजों ने ग्वालियर के विकास के लिए आजादी से पहले और आजादी के बाद भी काम किए। मेरी कोशिश है कि समूचे संभाग में विकास के काम हों, मालवा संभाग में भी हमने कई विकास कार्य करवाएं हैं। चंबल से पानी लाने की योजना जल्द शुरू किया जाएगा।
  • 9 साल में जो काम हुए उससे भारत में उड़ान सेवाएं बेहतर हुई है। 75 सालों में 74 एयरपोर्ट बने। हमारी सरकार के 9 साल के दौरान 74 नए एयरपोर्ट बनाए।
  • आधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण ग्वालियर में किया गया
  • हमारे देश में अभी साढ़े 14 करोड़‌ यात्री विमान से यात्रा करते हैं। रेलवे में साढ़े 18 करोड़‌ लोग फर्स्ट और सेकंड एसी में यात्रा करते हैं।
  • जब तक ज्योतिरादित्य राजनीति में है, तब तक महाआर्यमन राजनीति में नहीं आएंगे, जिस दिन वो राजनीति में आएंगे मैं राजनीति छोड़ दूंगा।