Gwalior Delivery Boy Murder Live Video: मोमोज ठेले पर डिलीवरी बॉय की खुलेआम गोली मारकर हत्या, सामने आया लाइव वीडियो

Ads

Gwalior Delivery Boy Murder Live Video: मोमोज ठेले पर डिलीवरी बॉय की खुलेआम गोली मारकर हत्या, सामने आया लाइव वीडियो

  • Reported By: Nasir Gouri

    ,
  •  
  • Publish Date - August 29, 2026 / 02:46 PM IST,
    Updated On - August 29, 2026 / 02:50 PM IST

Gwalior Delivery Boy Murder Live Video: मोमोज ठेले पर डिलीवरी बॉय की खुलेआम गोली मारकर हत्या, सामने आया लाइव वीडियो /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • डिलीवरी बॉय विवेक मीणा की गोली मारकर हत्या की घटना CCTV फुटेज में कैद हुई है
  • मोमोज ठेले पर चल रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे विवेक को गोली मार दी गई
  • प्रत्येक आरोपी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है

मध्य प्रदेश। Delivery Boy Murder Live Video in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डिलीवरी बॉय विवेक मीणा (Vivek Meena Murder Case) हत्याकांड में सनसनीखेज CCTV फुटेज सामने आया है। 51 सेकेंड के इस फुटेज में हत्या से पहले का पूरा विवाद कैद है। बाइक सवार तीन बदमाश मोमोज के ठेले पर पहुंचते हैं, ठेले वाले से विवाद करते हैं और बीच-बचाव करने पहुंचे विवेक को माथे में गोली मारकर (Delivery Boy Shot Dead) फरार हो जाते हैं। वारदात को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन तीनों आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

किस बात पर मारी गोली? (Gwalior Delivery Boy Murder)

Delivery Boy Murder Live Video in Gwalior ग्वालियर के आनंद नगर (Gwalior Anand Nagar Murder) में 27 अगस्त की रात एक मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। CCTV में कैद तस्वीरें गवाही दे रही हैं कि बाइक सवार तीन बदमाश मोमोज के ठेले पर पहुंचे ठेले वाले से काफी देर तक बहस की। इसी दौरान 28 साल का विवेक मीणा वहां पहुंचा और विवाद शांत कराने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने विवेक से भी बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते एक बदमाश ने उसके माथे में गोली मार (Delivery Boy Shot Dead) दी। गोली लगते ही विवेक की मौके पर मौत हो गई और तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस (Gwalior Delivery Boy Murder)

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक राहुल गट्टा, सौरभ यादव और लाला अग्रवाल तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार है। जिनकी तलाश में SSP धर्मवीर सिंह के निर्देशन में छह विशेष टीमें बनाई गई हैं। मुरैना से लेकर धौलपुर, आगरा, भिंड, शिवपुरी, दतिया और भोपाल तक पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। भोपाल में एक आरोपी की महिला मित्र के ठिकाने पर भी पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।

परिजनों ने किया चक्काजाम (Vivek Meena Murder LIVE Video)

Delivery Boy Murder Live Video in Gwalior इधर आरोपी गिरफ्तार नहीं होने से विवेक के परिजनों और साथियों का गुस्सा भी फूट पड़ा। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के दौरान परिजनों ने मानसिक आरोग्यशाला तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। काफी समझाइश के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। अब पुलिस ने तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। CCTV में चेहरों की पहचान हो चुकी है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। लेकिन सवाल यही है कि आखिर कब तक कानून के शिकंजे से दूर रहेंगे विवेक के हत्यारे?

सामने आया लाइव वीडियो (Gwalior Murder Live Video)

 

ये भी पढ़ें

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या कब हुई?

जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 अगस्त की रात ग्वालियर के आनंद नगर इलाके में हुई।

विवेक मीणा की हत्या कैसे हुई?

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मोमोज ठेले पर चल रहे विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे विवेक मीणा को गोली मार दी गई।

क्या हत्या की घटना CCTV में कैद हुई है?

हां, मामले से जुड़ा करीब 51 सेकेंड का CCTV फुटेज सामने आने की बात कही गई है, जिसमें वारदात से पहले का घटनाक्रम कैद है।

आरोपियों पर कितना इनाम घोषित किया गया है?

पुलिस ने फरार बताए जा रहे तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस क्या कर रही है?

पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू की है और CCTV सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।