मध्यप्रदेश में किसानों के आंदोलन और मंदसौर गोलीकांड को लेकर राजनीति तेज हो गई है… गोली कांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने मंदसौर पहुंचे कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पुलिस ने ढोढर टोल नाके पर रोक लिया.. जिसके बाद सिंधिया समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की… इधर पुलिस के रोके जाने से नाराज सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद कांतिलाल भूरिया और सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं बैठ गए… बाद में पुलिस ने सिंधिया और भूरिया समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.. शाम सात बजे सिंधिया समेत कांग्रेसियों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
सिंधिया ने मंदसौर आने का ऐलान किया था… जिन्हें रोकने के लिए पुलिस तगड़ी तैयारी की थी… सिंधिया का काफीला मंदसौर की ओर बढ़ रहा था… लेकिन भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने उन्हें ढोढर टोल नाके पर ही रोक लिया… इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है।