कैलाश विजयवर्गीय का बयान- कमलनाथ और सिंधिया के जाल में फंस गए दिग्गी राजा, बंटाधार तय

कैलाश विजयवर्गीय का बयान- कमलनाथ और सिंधिया के जाल में फंस गए दिग्गी राजा, बंटाधार तय

कैलाश विजयवर्गीय का बयान- कमलनाथ और सिंधिया के जाल में फंस गए दिग्गी राजा, बंटाधार तय
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: March 24, 2019 7:06 am IST

भोपाल। दिग्विजय सिंह को भोपाल से प्रत्याशी बनाए जाने पर सियासी गलियारों में जमकर खिल्लियां उड़ रही हैं। भाजपा नेता दिग्विजय सिंह की बेबसी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय को चुनौती दी है, कि पार्टी अगर मौका दें तो वे भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय के खिलाफ लड़ने में बड़ा मजा आएगा। भोपाल की जनता दिग्विजय सिंह का बंटाधार करने तैयार है।

पढ़ें- दिग्विजय के भोपाल से चुनाव लड़ने पर शिवराज का तंज, कहा- बंटाधार तय,…

कैलाश ने दिग्विजय पर चुटकी लेते कहा कि सिंधिया और कमलनाथ ने दिग्गी राजा को फंसा दिया है। भोपाल सबसे मजबूत सीट है। उनका बंटाधार होना तय है। उनकी मानें तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने वाली है, इसलिए उनके सरकार के मंत्री सांसद बनना चाहते हैं।

पढ़ें-सपा ने किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, अखिलेश यादव आजमगढ़ से, आजम खान रामपुर से लड़ेंगे चुनाव.. देखिए सूची

बतादें दिग्विजय ने भोपाल से चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत करते कहा था कि पार्टी जैसा चाहेगी, हुक्म की तामील की जाएगी। हालांकि उन्होंने राजगढ़ से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। बहरहाल ये तो साफ दिख रहा है कि दिग्गी राजा सियासी समीकरणों में बुरी तरह उलझ चुके हैं।

 


लेखक के बारे में