कमलनाथ सरकार गिरने के 100 दिन पूरे, कांग्रेस मनाएगी काला दिवस, बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कमलनाथ सरकार गिरने के 100 दिन पूरे, कांग्रेस मनाएगी काला दिवस, बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कमलनाथ सरकार गिरने के 100 दिन पूरे, कांग्रेस मनाएगी काला दिवस, बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 30, 2020 4:13 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। कमलनाथ सरकार गिरने के 100 दिन पूरे होने पर आज कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस नेता काले झंडे लेकर प्रदर्शन करेंगे। वहीं बारिश होने पर काली छतरी लेकर विरोध जताएंगे। कांग्रेस ने बीजेपी पर लोकतंत्र के अपमान करने का आरोप लगाया है। सुबह 11.30 बजे से रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेसी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। 

पढ़ें- मंत्रालय में पदस्थ एक और कर्मचारी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अब …

22 विधायकों के बागी होने के बाद 20 मार्च को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर प्रदेश की सत्ता में फिर लौटे थे। कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराने के बीजेपी के षड़यंत्र के खिलाफ आज कांग्रेस पूरे प्रदेश में काला दिवस  मना रही है।

पढ़ें- अंधविश्वास: मौत को मात देने इस युवती को गोबर से ढका, आखिरकार दो लोग

कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि चुनी हुई सरकार गिराने के पीछे बीजेपी की साजिश थी। खुद सीएम शिवराज सांवेर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में ये बात स्वीकार कर चुके हैं। कांग्रेस इसे लोकतंत्र की हत्या बता कर काला दिवस मना मना रही है।

 


लेखक के बारे में