नर्मदा पर IBC24 की पड़ताल पर गरमाई सियासत, कमलनाथ बोले कितने पौधे लगे, सच सामने आ गया

Ads

नर्मदा पर IBC24 की पड़ताल पर गरमाई सियासत, कमलनाथ बोले कितने पौधे लगे, सच सामने आ गया

  •  
  • Publish Date - May 7, 2018 / 03:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

भोपाल। आईबीसी24 के नर्मदा सेवा यात्रा के वादों के खुलासे के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा है कि नर्मदा किनारे कितने पौधे लगाए गए थे, इस बात का अब खुलासा भी हो गया है। सरकार ने केवल कोरी घोषनाएं की हैं, और ऐसी घोषनाएं कर जनता के साथ धोखा और ठगी की है।

यह भी पढ़ें – बीजेपी के हमलों पर कमलनाथ के सवाल, बीजेपी बताए मेरा संबंध किस उद्योग से…

उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता सब कुछ सह लेगी, लेकिन धोखा कभी नहीं सहेगी, और जनता सरकार को इसका जवाब विधानसभा चुनाव में देगी। गौरतलब है कि आईबीसी24 ने नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान किए गए वादों की पड़ताल की जिसने सरकार के नर्मदा उथ्थान के वादों की कलाई खोलने का काम किया है।

 

वेब डेस्क, IBC24