कंगना रनौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुईं मुक्त

Ads

कंगना रनौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुईं मुक्त

  •  
  • Publish Date - May 18, 2021 / 07:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

मुंबई, 18 मई (भाषा) अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो गई हैं।

कंगना (34) आठ मई को संक्रमित पाई गई थीं और घर में ही पृथकवास में रह रही थीं।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, ‘‘ सभी को नमस्ते, आप सभी के प्रेम और शुभेच्छाओं से मैं अब संक्रमण मुक्त हो गई हूं।’’

कंगना का ट्विटर अकाउंट इस महीने की शुरुआत में इस सोशल मीडिया साइट ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए स्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था। इसके बाद से अभिनेत्री इंस्टाग्राम पर सक्रिय हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि सोमवार को शहर में कोविड-19 के 1,240 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,89,936 हो गई। वहीं 48 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14,308 हो गई।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा