शराबी पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद
शराबी पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद
कोरिया। जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के उदलकछार रेल्वे स्टेशन के पास हुए एक सफाईकर्मी की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उदलकछार रेल्वे स्टेशन के पास छब्बीस वर्षीय सोनू पनिका का शव खून से लथपथ अवस्था मे मिला जिसकी जानकारी मृतक की पत्नी मोनिका द्वारा थाने में आकर की गई। पत्नी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से उसके पति की हत्या कर दी गई है।
ये भी पढ़ें –सिद्धू की सभा में लगे मोदी के नारे, कांग्रेसियों ने कुर्सी फेंककर खदेड़ा भाजपाइयों को
जानकारी मिलते ही पुलिस मर्ग कायम कर घटना स्थल पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा । वही पीएम रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि की गई ।जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की । टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी के दौरान मृतक सोनू पनिका की पत्नी मोनिका पनिका को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि पति सोनू पनिका आये दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था और उसके उपर चरित्र शंका भी करता था । घटना के दिन शराब पीकर देर रात घर पहुँचे पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और पति के सो जाने के बाद आवेश में आकर धारदार टांगी से सिर में वार कर पत्नी ने उसकी हत्या कर मौत के घाट उतार दिया । पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी को बरामद कर लिया है और आरोपी मोनिका पनिका को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें
Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?

Facebook


