कोविड-19: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अस्पताल से छुट्टी मिली

Ads

कोविड-19: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अस्पताल से छुट्टी मिली

  •  
  • Publish Date - November 2, 2020 / 10:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

मुंबई, दो नवम्बर (भाषा) महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें पिछले महीने कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पवार को गत 26 अक्टूबर को यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह अगले कुछ दिन घर पर पृथकवास में रहेंगे। उन्होंने उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप