Former PCS Officer Death: यहां रिटायर्ड SDM की दर्दनाक मौत.. सीधे सिर पर आ गिरा बिजली का भारी-भरकम खम्बा, इन जिलों में दे चुके थे सेवाएं

Ads

अयोध्या में सरकारी कार्य के दौरान बिजली का भारी खंभा गिरने से सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी इंद्रभूषण वर्मा की मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 11:12 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 11:13 PM IST

Former PCS Officer Indrabhushan Verma Death || Image- Dr.Ahtesham Siddiqui

HIGHLIGHTS
  • बिजली का खंभा गिरने से दर्दनाक मौत।
  • सरकारी काम के दौरान हुआ हादसा।
  • कई जिलों में दे चुके थे सेवाएं।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी इंद्रभूषण वर्मा एक भीषण हादसे का शिकार हो गए है। वे 1993 बैच के पीसीएस अधिकारी थे और एडीएम पद से रिटायर हुए थे। (Former PCS Officer Indrabhushan Verma Death) रिटायरमेंट के बाद वे अयोध्या जल जीवन मिशन की जिला समन्वयक इकाई में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के पद पर काम कर रहे थे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सरकारी काम के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, इंद्रभूषण वर्मा जल जीवन मिशन के काम से रुदौली ब्लॉक के मुज्जफरपुर जलालपुर गांव गए थे। वहां योजना के काम की वीडियोग्राफी कराई जा रही थी। इसी दौरान गांव में एक पुराना गूलर का पेड़ बिजली के तार पर गिर गया। पेड़ का भार पड़ने से बिजली का एक खंभा टूटकर इंद्रभूषण वर्मा के ऊपर गिर गया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के तुरंत बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। (Former PCS Officer Indrabhushan Verma Death) इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कई जिलों में दे चुके थे सेवाएं

इंद्रभूषण वर्मा अपने सेवाकाल के दौरान प्रतापगढ़ में सीआरओ, मऊ में एडीएम और लखनऊ, गोंडा, बहराइच व लखीमपुर में एसडीएम के पद पर तैनात रहे थे। सहकर्मियों के अनुसार, वे हंसमुख, मिलनसार और जिम्मेदार अधिकारी थे। सरकारी काम के दौरान हुए इस हादसे से प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

इन्हें भी पढ़ें:

ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में बिक्री, सेवा नेटवर्क डीलर भागीदारों के लिए खोला

वाराणसी में भोर की पहली किरण के साथ गूंजेंगी शिव स्त्रोत की स्वर लहरियां

विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर सवा दो बजे तक स्थगित

जम्मू कश्मीर के धार्मिक संगठन ने सूअर के मांस से बने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर जताई आपत्ति

उमर ने बाढ़ प्रभावित राजौरी का दौरा किया, राहत एवं पुनर्वास कदमों की समीक्षा की

प्रश्न: इंद्रभूषण वर्मा की मौत कैसे हुई?

उत्तर: सरकारी काम के दौरान बिजली का भारी खंभा उनके ऊपर गिरने से उनकी मौत हुई।

प्रश्न: इंद्रभूषण वर्मा किस पद से सेवानिवृत्त हुए थे?

उत्तर: वे 1993 बैच के पीसीएस अधिकारी थे और एडीएम पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

प्रश्न: हादसे के बाद उन्हें कहां ले जाया गया?

उत्तर: उन्हें पहले रुदौली स्वास्थ्य केंद्र और फिर लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया।