उप्र में कोविड-19 से 24 और मरीजों की मौत, 2237 नए मामले

उप्र में कोविड-19 से 24 और मरीजों की मौत, 2237 नए मामले

उप्र में कोविड-19 से 24 और मरीजों की मौत, 2237 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 30, 2020 12:04 pm IST

लखनऊ, 30 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से संक्रमित 24 और मरीजों की मौत हो गई तथा इस महामारी के 2,237 नए मामले सामने आये।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 24 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,007 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 2,237 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई। वहीं, इसी अवधि में 2,590 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस वक्त 24,431 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 1,48,222 नमूनों की जांच की गई।

भाषा सलीम देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में