Kakoli Ghosh Resigned All Post: इस पूर्व सीएम को लगा एक और बड़ा झटका, इस करीबी सांसद ने दिया सभी पदों से इस्तीफा, कुछ दिन पहले शुरू हुई थी खींचतान

Kakoli Ghosh Resigned All Post: ममता बनर्जी की सबसे करीबी मानें जाने वाली सांसद काकोली घोषण ने इस्तीफादेने का ऐलान कर दिया है।

Kakoli Ghosh Resigned All Post: इस पूर्व सीएम को लगा एक और बड़ा झटका, इस करीबी सांसद ने दिया सभी पदों से इस्तीफा, कुछ दिन पहले शुरू हुई थी खींचतान

Kakoli Ghosh Resigned All Post/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 27, 2026 / 05:10 pm IST
Published Date: May 27, 2026 5:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सांसद काकोली घोषण ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।
  • काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
  • लोकसभा में पार्टी की चीफ व्हिप के पद से हटाए जाने के बाद से ही खींचतान जारी थी।

Kakoli Ghosh Resigned All Post: कोलकाता: पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, ममता बनर्जी की सबसे करीबी मानें जाने वाली सांसद काकोली घोषण ने इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

कई दशकों से पार्टी से जुड़ी है काकोली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, काकोली घोष काफी वरिष्ठ नेता है और वो कई दशकों से TMC से जुड़ी हुई है। (Kakoli Ghosh Resigned All Post) काकोली लगभग 9-10 महीने तक लोकसभा में पार्टी की चीफ व्हिप थीं। इसके बाद, पिछले दिनों उन्हें हटाकर उनकी जगह कल्याण बनर्जी को ममता बनर्जी ने चीफ व्हिप की जिम्मेदारी दे दी थी। इससे घोष काफी नाराज भी हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था- “1976 से जुड़ाव, 1984 में सफर शुरू हुआ। आज मुझे चार दशकों की वफ़ादारी का इनाम मिला है।”

केंद्र सरकार ने बढ़ाई काकोली की सुरक्षा

Kakoli Ghosh Resigned All Post:  उनके इस पोस्ट के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि, काकोली जल्द ही TMC से इस्तीफा दे सकती है। इन कयासों के बीच केंद्र सरकार ने काकोली की सुरक्षा को बढ़कर वाई कैटेगरी कर दिया था, जबकि बंगाल हार के बाद अभिषेक बनर्जी समेत तमाम नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई। (Kakoli Ghosh Resigned All Post)  काकोली घोष छह अन्य विधायकों के साथ मंगलवार को कल्याणी में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में शामिल हुई थीं। वहीं, दो दिन पहले ही, काकोली ने टीएमसी के बारासात संगठनात्मक जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने पत्र में उन्होंने आईपैक पर भी सवाल उठाए थे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.