Mouni Roy Misses Disha Patani: तलाक के बाद Mouni Roy का इमोशनल मोड़! दिशा पाटनी से जुड़ी एक फोटो ने क्यों मचा दी हलचल, आखिर क्यों पोस्ट डालते ही हटानी पड़ी तस्वीर?

Mouni Roy Misses Disha Patani: तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय ने दिशा पाटनी को याद करते हुए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की। जिसे बाद में हटा दिया गया। इस कदम से मौनी और सूरज के अलगाव से जोड़ने वाली अटकलें और ट्रोलिंग फिर से तेज हो गई।

Mouni Roy Misses Disha Patani: तलाक के बाद Mouni Roy का इमोशनल मोड़! दिशा पाटनी से जुड़ी एक फोटो ने क्यों मचा दी हलचल, आखिर क्यों पोस्ट डालते ही हटानी पड़ी तस्वीर?

(Mouni Roy Misses Disha Patani/ Image Credit: bollywoodbubble Instagram)

Modified Date: May 27, 2026 / 05:05 pm IST
Published Date: May 27, 2026 5:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मौनी रॉय ने दिशा पाटनी के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की
  • पोस्ट में दिशा को “छोटी बहन” कहा गया
  • इंस्टाग्राम स्टोरी कुछ ही देर में डिलीट कर दी गई

मुंबई: Mouni Roy Misses Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि वह अपने पति सूरज नांबियार से अलगाव की स्थिति में हैं। इसी बीच मौनी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया और कुछ ही समय में चर्चा का बड़ा विषय बन गई।

दिशा पाटनी के साथ पुरानी तस्वीर

26 मई को मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी करीबी दोस्त दिशा पाटनी के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। इस फोटो में दोनों के बीच गहरी दोस्ती नजर आ रही थी। मौनी ने कैप्शन में दिशा को अपनी ‘छोटी बहन’ बताते हुए लिखा कि वह उन्हें मिस कर रही हैं और जल्द वापस आने के लिए कहा। यह पोस्ट देखकर फैंस ने दोनों की दोस्ती पर फिर से बात करनी शुरू कर दी।

पोस्ट डिलीट होने से बढ़ी अटकलें

हालांकि यह स्टोरी ज्यादा देर तक इंस्टाग्राम पर नहीं रही और कुछ ही समय बाद मौनी ने इसे डिलीट कर दिया। पोस्ट हटाने की वजह सामने नहीं आई। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे उनके निजी जीवन से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। जिससे चर्चा और तेज हो गई।

तलाक की खबरों और ट्रोलिंग से जुड़ा विवाद

इसी बीच मौनी रॉय और सूरज नांबियार के कथित अलगाव की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया। वहीं, दिशा पाटनी का नाम भी इस मामले से अनावश्यक रूप से जोड़ा जाने लगा। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दिशा को लेकर नकारात्मक टिप्पणियां कीं, जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस विवाद के चलते दिशा ने अपनी कुछ पोस्ट पर कमेंट्स भी बंद कर दिए थे।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।