Tata Tiago And Tiago EV Launch Date: Tata की नई Tiago और Tiago EV कल करेगी एंट्री, फीचर्स ऐसे कि देखकर रुक जाएगी सांस!

Tata Tiago And Tiago EV Launch Date: नई Tata Tiago का फ्रंट और रियर डिजाइन पूरी तरह अपडेट किया गया है। जिससे यह ज्यादा स्टाइलिश दिखेगी। इसमें कई नए और एडवांस फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और फीचर-लोडेड बना सकते हैं।

Tata Tiago And Tiago EV Launch Date: Tata की नई Tiago और Tiago EV कल करेगी एंट्री, फीचर्स ऐसे कि देखकर रुक जाएगी सांस!

(Tata Tiago And Tiago EV Launch Date/ Image Credit: Tata Motors Instagram)

Modified Date: May 27, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: May 27, 2026 4:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Tata Tiago और Tiago EV Facelift कल भारत में लॉन्च होंगी।
  • नया डिजाइन अब ज्यादा मॉडर्न और Tata Altroz से प्रेरित होगा।
  • दोनों मॉडल्स में LED लाइटबार और शार्प एक्सटीरियर अपडेट मिलेगा।

नई दिल्ली: Tata Tiago And Tiago EV Launch Date: भारत में कल टाटा मोटर्स अपनी नई Tata Tiago और Tata Tiago EV Facelift लॉन्च करने जा रही है। यह Tiago का दूसरा बड़ा फेसलिफ्ट होगा। जिसमें डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार खास बात यह है कि पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक मॉडल के डिजाइन में पहले से ज्यादा अंतर होगा। जिससे दोनों की अलग पहचान साफ नजर आएगी।

नया और मॉडर्न डिजाइन (New and Modern Design)

कंपनी ने टीजर में नई Tiago और Tiago EV की झलक पहले ही दिखा दी है। नई Tiago का डिजाइन अब Tata Altroz से प्रेरित लगता है। जिसमें ज्यादा शार्प और मॉडर्न एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। पीछे की तरफ LED लाइटबार दिया गया है जो इसे प्रीमियम लुक देता है। वहीं Tiago EV में भी नया एंगुलर डिजाइन और रियर लाइटबार मिलेगा। साथ ही क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल इसे अलग पहचान देगा।

हाईटेक और एडवांस फीचर्स वाला केबिन (High-tech and Advanced Features)

नई Tiago और Tiago EV के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें नया डैशबोर्ड, फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। टॉप वेरिएंट में 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ड्यूल वायरलेस चार्जिंग, 65W USB Type-C, रियर AC वेंट और 360-डिग्री कैमरा जैसे कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

 

इंजन, बैटरी और संभावित कीमत (Engine, Battery and Estimated Price)

Tiago में पहले की तरह 1.2-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन मिलेंगे जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आएंगे। इस बार AMT में पैडल शिफ्टर्स भी जोड़े जा सकते हैं और नया डायल-बेस्ड कंट्रोलर दिया जा सकता है। Tiago EV में नई बैटरी और मोटर टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। जिससे रेंज और परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है। कीमत की बात करें तो नई Tiago लगभग 4.8 लाख रुपये और Tiago EV लगभग 8 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत से शुरू हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।