कृति सैनन की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई

Ads

कृति सैनन की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई

  •  
  • Publish Date - December 19, 2020 / 11:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

मुंबई, 19 दिसंबर (भाषा) अभिनेत्री कृति सैनन ने शनिवार को कहा कि उनकी जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

पिछले सप्ताह, सैनन की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और वह पृथक-वास में थीं।

राजकुमार राव के साथ चंडीगढ़ में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग का काम समाप्त कर के वह हाल ही में मुंबई लौटी थीं।

सैनन ने ट्वीट कर डॉक्टरों, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) और उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

अभिनेत्री ने ट्वीट किया, “सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अंततः मेरी जांच में कोविड-19 की पुष्टि नहीं हुई। बीएमसी अधिकारियों को धन्यवाद। माननीय सहायक आयुक्त विश्वास मोटे और मेरे डॉक्टर को धन्यवाद। सभी को उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद।”

इससे पहले सैनन ने कहा था कि ठीक होते ही वह काम पर लौटेंगी।

भाषा श वैभव

वैभव

शीर्ष 5 समाचार