न्याय यात्रा में बोले कवासी लखमा, आदिवासी गरीब और किसान हित की योजना ही चुनाव में रंग लाएगी
न्याय यात्रा में बोले कवासी लखमा, आदिवासी गरीब और किसान हित की योजना ही चुनाव में रंग लाएगी
बस्तर। लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्री कवासी लखमा लगतार दौरे पर हैं। बस्तर से शुरू कांग्रेसियों की न्याय यात्रा की सभाएं आज कोंडागांव में चल रही है। इस यात्रा के बारे में कवासी लखमा ने पत्रकार वार्ता लेते हुए कहा कि चुनाव के दौरान इस यात्रा को लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि आदिवासी गरीब और किसान के हित में कांग्रेस सरकार की योजनाएं बड़ा असर डालेगी।
ये भी पढ़ें –चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में युवक गिरफ्तार,वाट्सअप ग्रुप क्रेजी किड्स से जुड़कर घटना
ज्ञात हो कि न्याय यात्रा दंतेवाड़ा की किरंदुल से शुरू हुई और इसके दूसरे दिन कांग्रेसियों ने जगदलपुर में विश्राम करने के बाद। सोमवार को महिला कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता के साथ कोंडागांव की ओर प्रस्थान किया। प्रेस वार्ता में लखमा ने बताया कि इस यात्रा के जरिए गरीब लोगों को किस तरह इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा। इसी दौरान जगदलपुर में उद्योग मंत्री कावासी लखमा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोगों का व्यापक समर्थन और रोड शो और अन्य कार्यक्रमों में कांग्रेस को मिल रहा है। कांग्रेस ने हाल में वनोपज से लेकर अन्य घोषणा पत्रों में किए गए वायदों को पूरा किया है और उसका फायदा राज्य में मिलने वाला है केंद्र में भी राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाने में लोगों से मदद करने की अपील कावासी लखमा ने की वो गौरतलब है कि बस्तर की किरंदुल से शुरू कांग्रेसियों की यात्रा तक चलेगी लोकसभा चुनाव के दौरान योजना के जरिये गरीबों को 72000 दिया जाना है।

Facebook


