साइंस कॉलेज मैदान में रविवार को बाजार का आखिरी दिन, सोमवार से नहीं लगेगा सब्जी मार्केट, IBC24 की खबर का असर

Ads

साइंस कॉलेज मैदान में रविवार को बाजार का आखिरी दिन, सोमवार से नहीं लगेगा सब्जी मार्केट, IBC24 की खबर का असर

  •  
  • Publish Date - April 11, 2020 / 06:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बाजार का रविवार को आखिरी दिन है। सोमवार से साइंस कॉलेज मैदान में सब्जी बाजार नहीं लगेगा। साइंस कॉलेज के मैदान में लगने वाले सब्जी बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था।

पढ़ें- रायपुर में खुली रहेंगी सब्जी और किराना की दुकानें, लॉक डाउन के नियम…

IBC24 ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाई थी। कई तस्वीरें भी हमने शेयर की थी। इसके बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। रविवार को यहां आखिरी बार बाजार लगेगी। 

पढ़ें- सीएम बघेल रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लेंगे कैबिनेट की बैठक, लॉकडाउन बढ़ाने पर होगी चर…

प्रशासन ने सोमवार से रावण भाठा मैदान में थोक सब्जी बाजार लगाने का फैसला लिया है। अब रावण भाठा मैदान में थोक सब्जी बाजार लगेगी। बाजार में सिर्फ थोक व्यापारी और खरीदकार को ही प्रवेश दिया जाएगा।