भोपाल। मी-टू कैंपेन के तहत मध्यप्रदेश के मंत्री एमजे अकबर पर महिला पत्रकारों द्वारा लगाए यौन उत्पीड़न के मामले में मध्यप्रदेश की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता केलकर ने बयान दिया है। लता केलकर के मुताबिक आरोप लगाने वाली खुद भी पत्रकार हैं और महिला पत्रकारों को मैं इनोसेंट नहीं मानती जिनके साथ गलत व्यवहार किया जा सकता है।
#MeToo अभियान में @mjakbar पर लगे आरोपों के सवाल पर #MadhyaPradesh की @BJP4MP महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता केलकर ने कहा- एमजे अकबर एक पत्रकार रहे हैं और जो आरोप लगा रही हैं वह खुद भी पत्रकार हैं। मैं पत्रकार महिलाओं को मासूम महिला नहीं मानती जिनके साथ गलत व्यवहार किया जाए। pic.twitter.com/nspVACWG6e
— IBC24 (@IBC24News) October 12, 2018
आपको बतादें एमजे अकबर पर महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। और यह मी-टू कैंपेन के जरिए उजागर हुई है। अमेरिका में एक साल पहले शुरू हुए इस कैंपेन के ज़रिए महिला पर हो रहे अपराधों को उजागर कर सामने लाना है ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। लेकिन देश में जारी इस कैंपेन के जरिए कई नामी गिरामी हस्तियों की अतीत सामने आने लगी है।
वेब डेस्क, IBC24