माता पिता की सेवा नहीं करने वाले जाएंगे जेल, प्रदेश में बनेगा कानून

माता पिता की सेवा नहीं करने वाले जाएंगे जेल, प्रदेश में बनेगा कानून

माता पिता की सेवा नहीं करने वाले जाएंगे जेल, प्रदेश में बनेगा कानून
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: September 3, 2017 12:18 pm IST

 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की पांचवी वर्षगांठ पर CM शिवराज ने अपने संबोधन से पहले 10 बुजुर्गों का सम्मान किया…सीएम ने भाषण शुरू करते ही विजया राजे सिंधिया को लोक माता बताया और कहा कि यशोधरा राजे सिंधिया राज माता का ही काम आगे बढ़ा रही हैं… सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में 2022 तक हर गरीब को पक्का मकान दिया जाएगा…सीएम ने कहा कि बुजुर्ग माता पिता की सेवा नहीं करने वाले को मध्यप्रेदश में सजा मिलेगी और इसके लिए कानून भी बनाया जा रहा है।

वहीं सीएम ने तीर्थ यात्रियों की हर समस्या दूर करने की बात कही…सीएम ने कहा कि तीर्थ यात्रा की गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी…कोशिश होगी की 2 लाख बुजुर्ग साल भर में तीर्थ दर्शन कर पाएं। इसके अलावा रूट भी ऐसा रखा जाएगा कि ज्यादा से ज्यादा तीर्थ स्थानों के दर्शन किए जा सकें…वहीं सीएम ने बड़ी बात कहते हुए कहा कि जो लोग गया में जाकर पिंड दान नहीं कर सकते उनके लिए उज्जैन में गया बनाने पर विचार किया जा रहा है।

सीएम ने कहा कि तीर्थ दर्शन योजना में वैसे तो अधिकारी कोशिश करते हैं कि किसी भी तीर्थ यात्री को दिक्कत ना हो…लेकिन अगर बुजुर्गों के साथ जनप्रतिनिधि भी जा पाएं तो बहुत अच्छा रहेगा…. सीएम ने मोदी कैबिनेट में एमपी के सासंद वीरेंद्र कुमार के शामिल होने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उम्मीद है कि वो कसौटी पर खरे उतरेंगे।

 


लेखक के बारे में