इंदौर में तेंदुए का रेस्क्यू पूरा, 3 लोगों को कर चुका था घायल, अब वन विभाग के कब्जे में

Ads

इंदौर में तेंदुए का रेस्क्यू पूरा, 3 लोगों को कर चुका था घायल, अब वन विभाग के कब्जे में

  •  
  • Publish Date - March 11, 2021 / 09:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

इंदौर। खंडवा रोड पर रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया गया है। आपको बता दें तेंदुए ने एक ही परिवार के तीन लोगों को घायल कर दिया था। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार तेंदुए अब वन विभाग के कब्जे में आ गया है। 

पढ़ें- मोदी सरकार बेचने जा रही 5 लाख करोड़ की संपत्ति, 100 Assets की लिस्ट तैयार! देखें

आपको बता दें झाबुआ फार्म हॉउस से निकलकर तेंदुआ खंडवा रोड पर रिहायशी इलाके में घुसा गया और एक परिवार पर किया हमला।

पढ़ें- ममता पर ‘हमले’ के बाद तृणमूल कांग्रेस ने घोषणापत्र …

मिली जानकारी के अनुसार सुबह तेंदुआ लिंबोदी में रहने वाले खेमराज राठौर के घर में पीछे के रास्ते घुस गया, खेमराज की पत्नी तेंदुए को देखकर भागी तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। 

पढ़ें- कृषि कानूनों के खिलाफ किसान कांग्रेस ने संसद के पास…

बता दें कि रहवासियों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास किया, वन विभाग की टीम ने इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया है।

पढ़ें- रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, महिला, बच्ची और एक व..

बताया जाता है कि रेस्क्यू टीम में शामिल वनकर्मी प्रकाश पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। आखिरकार तेंदुए को वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज कर अपने कब्जे में ले लिया है।