मुंबई में छह दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 2,000 से कम मामले सामने आए, 49 रोगियों की मौत

Ads

मुंबई में छह दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 2,000 से कम मामले सामने आए, 49 रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 15, 2020 / 05:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

मुंबई, 15 सितंबर (भाषा) मुंबई में इस सप्ताह एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे कम 1,585 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 1,73,534 हो गई। इसके अलावा 49 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 8,227 तक पहुंच गई है।

मुंबई में मंगलवार को छह दिन बाद 2,000 से कम मामले सामने आए हैं। हालांकि, मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सोमवार को जहां 31 रोगियों की मौत हुई थी, वहीं मंगलवार को 49 रोगियों ने दम तोड़ दिया।

बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,717 रोगी ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,34,066 हो गई है।

निगम के अनुसार मुंबई में रोगियों के ठीक होने की दर 77 प्रतिशत है।

भाषा

जोहेब दिलीप

दिलीप