रायपुर। हर राज्य की अपनी एक अलग विशिष्टता होती है और वहां कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो दूसरी जगहों पर शायद नहीं होता। न सिर्फ सभ्यता-संस्कृति बल्कि खान-पान में भी इसे आसानी से देखा जा सकता है। छत्तीसगढ़ में वैसे तो कई स्थानीय फूड आइटम्स मशहूर हैं, लेकिन अगर आपने रखिया बड़ी नहीं खाई तो यहां का आपका जायका अधूरा है। अब ये तो आप जानते ही हैं कि जब भी कोई मेहमान घर आता है तो उनकी खातिरदारी भी खास होती है, ऐसे में पिछले साल नवंबर में जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छत्तीसगढ़ आए थे, तो उनके रात के खाने के मेन्यू में भी रखिया बड़ी शामिल थी।
ये भी पढ़ें- रमन के गोठ में मुख्यमंत्री ने बताया युवा और फुर्तीला बने रहने का राज
रखिया बड़ी दरअसल कोहरे या सफेद कद्दू से बनाई जाती है, बड़ी बनाने का तरीका तो तकरीबन वैसा ही होता है, जैसे बाकी बड़ियां बनाई जाती हैं, लेकिन रखिया बड़ी का स्वाद औऱ इसके बनाने का तरीका इसे बना देता है बेहद खास। हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं, उसमें आप एक अलग अंदाज़ में इस बड़ी के बारे में जान सकते हैं, तो देखिए ये वीडियो-
सुना आपने..तो फिर अब देर कैसी? छत्तीसगढ़ के घर-घर में आपको मिल जाएगी रखिया बड़ी। आपको बता दें कि रखिया बरी को ग्रामीण अंचल में एक ओर जहां सब्जी के तौर पर इस्तमाल किया जाता है वहीं ये छत्तीसगढ़ के गृह उधोग में भी सबसे ज्यादा चलने वाला उत्पाद है। छत्तीसगढ़ की रखिया बरी छत्तीसगढ़ के मेले से लेकर आपको दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित मेले में भी उपलब्ध होगी।जिसे लोग अलग अलग तरीके पकाते हैं वैसे आप छत्तीसगढ़ में मुनगा बरी ,भाटा बरी ,आलू बरी हर घर में खा सकते हैं।
वेब डेस्क, IBC24