कवर्धा जिले में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब तक प्रदेश के 21 जिलों में बढ़ा लॉकडाउन..देखें
कवर्धा जिले में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब तक प्रदेश के 21 जिलों में बढ़ा लॉकडाउन..देखें
कवर्धा। कवर्धा जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, यहां 17 मई को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा, जिला कलेक्टर रमेश शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।
इसके पहले मुंगेली जिले में 16 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखने हुए लॉकडाउन बढ़ाया गया है, यहां भी जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें: ग्रामीण क्षेत्रों को भी तेजी से लग रहा सुरक्षा कवच, कई गांवों में 45+ वालों को लग चुकी है पहली डोज
महासमुंद जिले में भी 17 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, कलेक्टर डोमन सिंह ने आदेश किया जारी है,कुछ रियायतों के साथ लॉक डाउन प्रभावी होगा। इसके साथ ही रविवार को पूर्णतः लॉकडाउन रहेगा।
ये भी पढ़ें:एसपी, DSP, थाना प्रभारी समेत 135 पुलिस के जवान हुए …
सुकमा जिले में भी 17 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, यहां कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आदेश जारी किया है। गरियाबंद जिले में भी 17 मई सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन रहेगा। जिला प्रशासन ने 12 दिन का लॉकडाउन बढ़ाया है, कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने आदेश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें: BJP नेता विजेश लुनावत का निधन, CM शिवराज सिंह चौहान…
इधर बलौदाबाजार जिले में 17 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा, इस दौरान सभी सरकारी ऑफिस, बैंक में 50% वर्कर्स के सथ काम करने की अनुमति दी गई है, कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने निर्देश जारी किया है, इस दौरान किराना, दूध, सब्जी, कृषि सेवा को मिलेगी निश्चित समय के लिए छूट रहेगी, घरेलू मशीनरी सामानों के रिपेयरिंग के लिए भी छूट मिलेगी।
ये भी पढ़ें:बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल का …
सरगुजा जिले में 15 मई रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है, इस दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी। शर्तो के आधार पर आवश्यक वस्तुओं के बिक्री की अनुमति दी गई है, कलेक्टर सरगुजा संजीव कुमार झा ने आदेश जारी किया है।
ये भी पढ़ें:सभी बाजार, खुदरा विक्रेता, दुकानें सुबह 7 से 10 AM …
दंतेवाड़ा जिले में भी 16 मई रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, यहां भी आंशिक छूट मिलेगी, अति आवश्यक सेवाओं में रियायत मिलेगी, कलेक्टर दीपक सोनी ने आदेश जारी कर दिया है। इधर नारायणपुर जिले में 11 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है, कलेक्टर धर्मेश साहू ने आदेश जारी किया है, 5 मई से 11 मई तक जिले में लॉकडाउन लगाया गया है, किराना, दूध, फल सब्जी की होम डिलवरी की अनुमति रहेगी।
लॉकडाउन वाले जिले इस प्रकार हैं—
रायपुर — 17 मई सुबह 6 बजे तक
दुर्ग — 17 मई सुबह 6 बजे तक
बालोद— 17 मई सुबह 6 बजे तक
कवर्धा— 17 मई सुबह 6 बजे तक
महासमुंद — 17 मई सुबह 6 बजे तक
सुकमा — 17 मई सुबह 6 बजे तक
गरियाबंद — 17 मई सुबह 6 बजे तक
बलौदाबाजार — 17 मई सुबह 6 बजे तक
कोंडागांव — 16 मई तक
कांकेर — 16 मई तक
मुंगेली — 16 मई सुबह 6 बजे तक
दंतेवाड़ा — 16 मई रात 12 बजे तक
सरगुजा — 15 मई रात 12 बजे तक
बलरामपुर — 15 मई तक
धमतरी — 15 मई तक
सूरजपुर — 15 मई तक
जशपुर — 15 मई तक
बिलासपुर — 15 मई तक
बीजापुर — 12 मई तक
नारायणपुर — 11 मई तक

Facebook


