मध्यप्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन, लेकिन जारी रहेंगी जरूरी सुविधाएं, देखिए किस जिले में कब तक हुए लॉकडाउन के आदेश

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन, लेकिन जारी रहेंगी जरूरी सुविधाएं, देखिए किस जिले में कब तक हुए लॉकडाउन के आदेश

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन, लेकिन जारी रहेंगी जरूरी सुविधाएं, देखिए किस जिले में कब तक हुए लॉकडाउन के आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: March 22, 2020 6:09 pm IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में भी कई जिलों में लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन सभी जगह जरूरी सुविधाओं और आवश्यक वस्तुओं की दुकाने चालू रखने के निर्देश हैं। इसी कड़ी में बैतूल जिले में आगामी आदेश तक लॉक डाउन जारी रहेगा। दूध, मेडिकल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की होम डिलेवरी की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें: इंदौर के लोगों ने पीएम मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’ का बनाया मजाक, शाम 5 बजे बड़ी संख्या में रैली की शक्ल में बजाए ढोल-ताशे

सागर में कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर ने यहां धारा 144 लागू की
है, जरूरी वस्तु, दवा और पेट्रोल पंप के अलावा सभी तरह के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें: कनिका कपूर के कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चिंत…

खरगोन जिले में 24 मार्च तक लॉक डाउन रहेगा, खरगोन जिला कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं, यहां बस, ऑटो, सहित होटले भी बंद रहेंगे। मुरैना जिले में 31 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है। कलेक्टर प्रियंका दास ने आदेश जारी किए हैं। फल, सब्जी, किराना, दूध, दवाई व आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बसों का आवागमन भी बंद, शासकीय कार्यालयों में भी काम नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: कोविड 19 के बचाव के लिए कमलनाथ का ऐलान, गरीब और निर…

विदिशा में 25 मार्च तक लॉक डाउन किया गया है, जरूरी सुविधाओं को छूट बाकी सब बंद रहेगा
कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। रायसेन जिले में 25 मार्च तक लॉक डाउन रहेगा, जिले की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। हाथ ठेले पर सब्जी विक्रेता दूध विक्रेता और पेपर डालने वाले, सुबह 6.30 बजे से सुबह 9.30 बजे तक लॉक डाउन फ्री रहेंगे, दवा दुकानें भी खुली रहेंगी। लॉक डाउन में घर से बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने लोगों से घर पर रहने अपील की है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में 31 मार्च तक रहेगा ल…

सिंगरौली में कोरोना वायरस के चलते 25 मार्च तक जिले में लाक डाउन घोषित किया गया है, कलेक्टर केवीएस चौधरी ने लॉक डाउन के निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस के चलते पन्ना में 23 और 24 को लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर ने धारा 144 लागू की है लोगों से घर में रहने की अपील की है। शिवपुरी जिले में 23 और 24 मार्च को भी लॉक डाउन रहेगा। कोरोना वायरस के चलते शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रह पी ने 2 दिन और जनता कर्फ्यू बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: एल्मागुड़ा के जंगल में ग्राउंड जीरो पर पहुंची IBC24…

उज्जैन जिले में 25 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया गया है, कलेक्टर शशांक मिश्र के निर्देश पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी आरपी तिवारी ने जारी किये आदेश। उज्जैन जिले की संपूर्ण राजस्व सीमाओं में लॉक डाउन घोषित किया गया है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com