कोरबा।लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय सीटों को साधने के लिए कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी ज्योत्स्ना महंत के पक्ष में प्रचार करने कोरबा पहुंचे हुए हैं। ऐसे में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जनसभा को बारिश ने ख़राब कर दिया. आलम यह था की जनसभा में लगे टेंट भी उखड़ गए बावजूद गृहमंत्री अपना भाषण जारी रखे हुए थे. इस दौरान वह भाजपा पर प्रहार करना नहीं भूले।
ये भी पढ़ें –प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान एनएसयूआई और भाजपा कार्यकर्ताओं में बहस ,पुलिस पहुंची
उन्होंने कहा की कोरबा और भाजपा दोनों के लिए मौसम अभी खराब चल रहा है। गृहमंत्री ने कहा की यह बारिश हम सभी के लिए फायदेमंद है इससे हमें गर्मिंयो में होने वाली बीमारियों से राहत मिलती है। गृहमंत्री ने कहा की वह पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से चुने गए एकमात्र सांसद थे लेकिन इस बार इस एक के आंकड़े में एक और जोड़ना है इसे एक और एक ग्यारह बनाता है।
ये भी पढ़ें –नक्सलियों हमले में बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की मौत, 5 जवानों के शहीद होने की खबर
गृहमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा की वह जब डॉ महंत से मिलते है तो साहेब बंदगी करते हुए शिष्टाचार भेंट करते है लेकिन अभी उनकी भेंट श्रीमती महंत से नहीं हुई है लिहाजा उनके साथ भाभी का या बहन का रिश्ता रखना है। यह जीतने के बाद तय करेंगे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल की भी जमकर प्रशंसा की उन्होंने कहा की वह उनके मंत्रालय के सबसे दबंग मंत्री है। दबंग बताये जाने को स्पष्ट करते हुए कहा की जहां कोई नहीं बोल पाता वहां वह जयसिंह अग्रवाल को सामने रख देते है। राहुल गांधी की नीतियों और अपने घोषण पत्र का जिक्र करते हुए कहा की उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष की नजर सभी तरफ है. उनकी नजर गाँव के एक-एक व्यक्ति पर है।