Reported By: dhiraj dubay
,Korba Illegal Liquor Seized/Image Credit: IBC24
Korba Illegal Liquor Seized: कोरबा: छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी कोरबा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में 10 दिन के भीतर 61 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 178 लीटर महुआ शराब और 325 किलो लाहन जब्त किया गया है। अभियान के दौरान 11 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Korba Illegal Liquor Seized: आबकारी विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिले के कई इलाकों में दबिश दी। नगोई, लाफा, अंडीकछार समेत सुतर्रा, मानपुर, कुदरीखार, बांधपारा-जुनवानी, भैसमाखार और रलिया में कार्रवाई की गई। कुछ मामलों में छद्म ग्राहक भेजकर भी अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ा गया। विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 5 लीटर से ज्यादा अवैध शराब रखना, बनाना, बेचना या परिवहन करना गैर-जमानती अपराध है। इसके बावजूद जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-