लोकसभा चुनाव 2019: सीएम आज चुनावी जनसभा करेंगे संबोधित, इधर बीजेपी की अहम बैठक

लोकसभा चुनाव 2019: सीएम आज चुनावी जनसभा करेंगे संबोधित, इधर बीजेपी की अहम बैठक

लोकसभा चुनाव 2019: सीएम आज चुनावी जनसभा करेंगे संबोधित, इधर बीजेपी की अहम बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: April 15, 2019 2:38 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी और राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार की सुबह 11.30 बजे अपने निवास स्थान से रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे धमतरी जिले के नगरी पहुंचेंगे। जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे इसके बाद दोपहर 2 बजे राजनांदगांव के हरडुवा में जनसभा करेंगे, और दोपहर 3.30 बजे खैरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगें।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ जनसभा करेंगे संबोधित

इसके बाद शाम 5 बजे दुर्ग में स्थानीय कायक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे। रमन सिंह आज शाम 4 बजे राजनांदगांव के भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। जहां शाम 4.30 बजे से 8.30 तक रोड-शो करेंगे। और फिर रायपुर लौटेगें।

ये भी पढ़ें: महिलाएं कार रैली निकालकर देंगी मतदान का संदेश ,सभी महिला कार चालकों का होगा 

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. अनिल जैन आज रायपुर आ रहे हैं। 10.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे, जहां से वो प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।इसके साथ ही अनिल जैन वहीं से वो दुर्ग के लिए रवाना होंगे जहां वो कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में शाम को होने वाली बैठक में शामिल होंगे।


लेखक के बारे में