छत्तीसगढ़ सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना लोक सुराज अभियान का इस महीने 12 जनवरी से आगाज हो रहा है ।तीन चरणों पर चलने वाले इस अभियान में जितने भी आवेदन 15 जनवरी से 11 मार्च तक आएंगे उनका निवारण तीसरे चरण में होगा।
ये भी पढ़े – आत्मसमर्पित महिला नक्सली की पुलिस ने करायी शादी
जिसके तहत सुराज का पहला चरण 12 जनवरी से शुरू होकर 14 जनवरी तक चलेगा। इन तीन दिनों में आवेदन लिए जाएंगे। आवेदनों के निराकरण के लिए दूसरा चरण 15 जनवरी से 11 मार्च और फिर समाधान शिविर के रूप में तीसरा चरण 12 से 31 मार्च तक होगा। इस दौरान सभी जिला मुख्यालय और ब्लाक मुख्यालय में समाधान कैंप लगाए जाएंगे।इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से लागु करने के लिए मुख्यमंत्री डा0 रमन सिंह ने कलेक्टरों को लेटर लिखकर कहा है कि इस बार चुनाव होने के कारण मांगों एवं दीर्घकालीन योजनाओं पर फोकस करना संभव नहीं है। लिहाजा, अबकी लोक सुराज को शिकायतों एवं समस्याओं पर केंद्रित करें।
ये भी पढ़े – लोक सुराज अभियान के तहत सीएम रमन के सख्त तेवर..
मुख्यमंत्री ने लिखा है कि 12 से 14 जनवरी तक सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालय में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आवेदन लेने के लिए पेटी रखी जाएगी। उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि पेटी पर शिकायत पेटी नही बल्कि समाधान पेटी लिखा जाए। पेटी को लोक कलाओं से सजाकर इतना आकर्षक बनाया जाए कि लोगों का इसके प्रति विश्वास बढ़े। समाधान पेटी में मिलने वाले आवेदनों को साफ्टवेयर के जरिये कंप्यूटर में लोड किया जाएगा।
ये भी पढ़े – लोक सुराज अभियान: सीएम रमन के अलग रंग, किसी की खुमरी पहनी तो किसी से की घरेलू बातचीत
मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि लोक सुराज कार्यक्रमों की पूरी जानकारी वहां के विधायक, सांसद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को मुहैया कराई जाए। ताकि, उन्हें भी इस अभियान से जोड़ा जाए।
इस कार्यक्रम के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री खुद राज्य के किसी भी जिले में अचानक निरिक्षण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा है कि लोक सुराज अभियान में उनकी भूमिका मुख्य संयोजक की होगी। लोक सुराज 2018 की सफलता आपके समर्पित प्रयास पर निर्भर करेगी।