Reported By: SuryaPrakash Chandrawanshi
,Muzaffarnagar Suicide News/ Photo Creadit: Social Media
कवर्धा। Kawardha Suicide News: जिले के बोड़ला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीती रात मोबाइल चलाने को लेकर परिजनों ने छात्रा को डांटा था। इसके बाद छात्रा ने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Kawardha Suicide News जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान प्रगति मरकाम के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ बोड़ला में किराए के मकान में रहती थी और आठवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि रात में मोबाइल चलाने को लेकर परिजनों ने उसे समझाइश देते हुए डांट लगाई थी। इसके कुछ देर बाद छात्रा ने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें