लोकसभा की टिकट मिलने पर धनेन्द्र साहू ने कहा- हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है इसलिए जीत निश्चित है

Ads

लोकसभा की टिकट मिलने पर धनेन्द्र साहू ने कहा- हर कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है इसलिए जीत निश्चित है

  •  
  • Publish Date - March 23, 2019 / 01:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

महासमुंद। लोकसभा चुनाव में महासमुंद से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाये जाने से अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू और उनके कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने मिल रहा है।

ये भी पढ़ें –मेजर सुरेंद्र पूनिया ने थामा बीजेपी का हाथ, केजरी सरकार पर हमले से बटोरी थी 

महासमुंद से अधिकृत प्रत्याशी बनाए गए अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने आईबीसी 24 से खास बातचीत में कहा है कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो भरोसा किया है। उस पर वे लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से जीत हासिल करेंगे।उन्होंने कहा कि उन्हें प्रत्याशी घोषित किए जाने से इस लोकसभा से दावेदारी कर रहे अन्य लोगों में कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि केवल धनेन्द्र साहू नहीं बल्कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता यहाँ से चुनाव लड़ रहा है। हर कोई कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेगा और निश्चित तौर पर देश में कांग्रेस के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में महासमुंद सीट भी शामिल होगी यह हमारा विश्वास है।

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/wcQzl8lWn1c” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>