Apple Launch Event: घर-घर पहुंचेगा Apple का नया डिवाइस? बड़े लॉन्च इवेंट की चर्चा तेज, जानें इस बार क्या हो सकता है खास?

Ads

Apple Launch Event: सितंबर लॉन्च के बाद भी Apple के नए प्रोडक्ट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। रिपोर्ट्स और लीक्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी अक्टूबर में एक और लॉन्च इवेंट आयोजित कर सकती है। इस संभावित इवेंट में कुछ नए प्रोडक्ट्स पेश किए जाने की उम्मीद है। लेकिन Apple ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 02:27 PM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 03:00 PM IST

(Apple Launch Event/ Image Credit: Pexels)

HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर में Apple के एक और लॉन्च इवेंट की चर्चा है।
  • नए iPad Mini में OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • iMac और MacBook Pro को नई चिप के साथ अपडेट किया जा सकता है।

Apple Launch Event: सितंबर में iPhone 18 सीरीज और iPhone Duo लॉन्च होने के बाद भी Apple के नए प्रोडक्ट्स को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अक्टूबर में एक और लॉन्च इवेंट (Apple Launch Event) आयोजित कर सकती है। लेकिन Apple ने अभी इस संभावित इवेंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ प्रोडक्ट्स को इवेंट के बजाय प्रेस रिलीज के जरिए भी लॉन्च किया जा सकता है।

iPad Mini में मिल सकता है OLED डिस्प्ले

MacRumors के अनुमान के मुताबिक, Apple नए iPad Mini पर (Apple Launch Event) भी काम कर रहा है। इसमें A20 Pro या A19 Pro चिपसेट में से कोई एक दिया जा सकता है। डिवाइस में OLED डिस्प्ले, बेहतर स्पीकर सिस्टम और वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन मिलने की चर्चा है। लेकिन इन फीचर्स की अभी कंपनी ने पुष्टि नहीं की है।

iMac और MacBook Pro के नए मॉडल

Apple के संभावित नए प्रोडक्ट्स में iMac और MacBook Pro भी शामिल बताए जा रहे हैं। नए iMac में M6 चिप, 24 इंच का डिस्प्ले और नए कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। वहीं 14 इंच MacBook Pro को भी M6 चिप के साथ अपडेट किया जा सकता है। OLED डिस्प्ले वाले MacBook Pro को लेकर भी चर्चा है, लेकिन यह बड़ा बदलाव बाद में आ सकता है।

HomePod Mini में AI फीचर्स की चर्चा

Apple के स्मार्ट होम सेगमेंट में भी नए डिवाइस देखने को मिल सकते हैं। नए HomePod Mini में बेहतर ऑडियो, नया चिपसेट, N1 चिप और Wi-Fi 7 सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा दूसरी पीढ़ी का Ultra Wideband चिप और Siri AI का सपोर्ट भी मिल सकता है। नए रेड कलर ऑप्शन की भी चर्चा है।

स्क्रीन वाला Home Hub हो सकता है खास

Apple के एक नए स्क्रीन वाले स्मार्ट होम डिवाइस को फिलहाल Home Hub या HomePad नाम से चर्चा में बताया जा रहा है। इसमें 7 इंच की स्क्वायर स्क्रीन, A18 चिप, Siri AI और FaceTime सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसे टेबल पर रखने और दीवार पर लगाने, दोनों तरह के डिजाइन में पेश किए जाने की बात सामने आई है।

नए Apple TV 4K पर भी नजर

Apple TV 4K का नया मॉडल भी संभावित लॉन्च (Apple Launch Event) का हिस्सा हो सकता है। रिपोर्ट्स में A17 Pro चिप, 8GB RAM, N1 नेटवर्किंग चिप और Wi-Fi 7 सपोर्ट का जिक्र है। नया Siri Remote भी इसके साथ आ सकता है। फिलहाल इन सभी डिवाइस की लॉन्च डेट और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इन्हें रिपोर्ट्स और लीक्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या Apple अक्टूबर में नया लॉन्च इवेंट करेगा?

रिपोर्ट्स और लीक्स में अक्टूबर में लॉन्च इवेंट की चर्चा है, लेकिन Apple ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

नए iPad Mini में क्या खास हो सकता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए iPad Mini में OLED डिस्प्ले, नया चिपसेट और बेहतर स्पीकर सिस्टम मिल सकता है।

क्या नया MacBook Pro लॉन्च हो सकता है?

संभावित लाइनअप में नए MacBook Pro का जिक्र है। 14-इंच मॉडल में नई चिप मिलने की उम्मीद है।

नया Home Hub क्या हो सकता है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह Apple का स्क्रीन वाला स्मार्ट होम डिवाइस हो सकता है, जिसमें Siri AI और FaceTime जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।