पुणे में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट, बुजुर्ग दंपति घायल

Ads

पुणे में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट, बुजुर्ग दंपति घायल

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 07:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

पुणे, 21 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे शहर में बुधवार सुबह एक घर में गैस के रिसाव के बाद एक एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे एक बुजुर्ग दंपति घायल हो गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हादसा कस्बा पेठ इलाके में स्थित घर में सुबह करीब 8.30 बजे हुआ, जब 85 वर्षीय महिला ने गैस चूल्हे को चालू किया।

दमकल अधिकारी सुनील नायकनवारे ने कहा, ‘द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे महिला और उसके 90 वर्षीय पति घायल हो गए।’

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश